Aasaan Hai

Hindi Motivational Blog

  • Home
  • Moral stories
  • Inspiring People
  • Motivational Stories
  • Quotes
  • About
  • Contact
  • Guest Blogging

मंच पर बिना भय के कैसे बोले?

By VIRAT CHAUDHARY 33 Comments November 6, 2015

Speak on Stage in Hindi
Speak on Stage Without Fear

7 – Easy Tips To Speak on Stage Without Fear

मंच पे जाते ही हाथ पैर कांपना, गले से आवाज़ न निकलना, पसीना छूटना, वहाँ से भाग जाने का मन करना ये सब आम बात है। इन सब का कारण असफलता का डर है।
असफलता ही भय का कारण बनता है। तो आइए जानते है इस भय से निकलने के कुछ आसान समाधान।

1 – Prepare Speech ( भाषण तैयार करे )

जिस विषय में आप भाषण देने वाले हो उस विषय के बारे में अध्ययन करे और फिर एक अच्छा भाषण तैयार करे, भाषण के महत्वपूर्ण मुद्दे एक Note पर लिख कर अपने साथ रखे। अगर Stage पर आपका ध्यान भटके या आप कुछ लाइनें भूल जायें तो उस वक्त आपकी यह Note आपके बहुत काम आएगी।

2 – Practice ( जितना संभव हो उतना ज्यादा अभ्यास करे )

बार–बार घर पर भाषण का अभ्यास करे, दर्पण के सामने अपनी लाइनें पढ़ कर अपने आप में विश्वास हासिल करे, आप अपनी आवाज़ अपने Mobile Phone में रिकॉर्ड कर सुने और समझे की आपको कहा सुधार करने की जरुरत है। फिर आप अपने मित्रों के सामने भाषण दे इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप भाषण से पहले जितनी ज्यादा पूर्वतयारी करेंगें उतना ही आपका मनोबल बढ़ेगा और आपकी घबराहट दूर होगी।

3 – Take a Long Breath  ( लंबी साँसें लें )

यह सलाह एक आम सलाह की तरह लग सकती है, लेकिन आपको यह जान कर हैरानी होगी कि कई लोगो को सही ढंग से साँस लेना नहीं आता, और कुछ लोग शांत एवं स्थिर नहीं बैठ पाते। श्वसन एक अत्यंत शक्तिशाली उपकरण है जो नाटकीय रूप से आपके जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। यदि आप सांस लेने की कला में महारत हासिल कर लेते हैं तो आप खुद को पहले से और अधिक शांत महसूस कर सकते हैं, लंबी साँसें लेने से आप तनाव से मुक्ति पा सकते है और आप अपने भाषण की शानदार शुरुआत कर पाएंगे।

4 – Believe  in Your Self ( खुद को सामर्थ्य वान समझे )

खुद पर विश्वास रखें कि जो कार्य आप करने जा रहे हैं निश्चित रूप से आप उसमे सफल होंगे। यदि उस दौरान कोई भी बाधा उत्पन्न होती है तो उसका भी समाधान ढूंढने में आप सक्षम हैं। खुद पर विश्वास रखने से आपका मनोबल ऊँचा होगा जिसके परिणाम स्वरूप आपको सफलता की प्राप्ति होगी। व्यर्थ ही भटकाव में ना आए, मन को एकाग्रचित रखें । खुद को दर्शकों के सम्मुख प्रस्तुत करते समय प्रसन्नचित एवं आस्वस्थ रहें। अपने मन में नकारात्मकता ना लायें। आपका विश्वास ही आपकी प्रमुख शक्ति है, अपनी शक्ति का सही दिशा में एवं उचित प्रयोग करें।

5 – Define Audience ( श्रोताओं को परिभाषित करें )

मंच पे जाने से पहले ये न सोचे कि आपके श्रोता आपसे बहुत ज्ञानी है, बल्कि ये सोचे कि वो आपके मित्र हैं जिनसे आप आत्मविश्वास के साथ बातें कर सकते हैं। या फिर आप ये भी सोच सकते है कि वो आपके साथी है जो आपके बाद मंच पे आएँगे और आपके जितना ही घबराए हुए हैं । ऐसा करने से आपके अंदर आत्मविश्वास जागृत होगा और आप मंच पे बिना भय अपने विचारों को प्रस्तुत कर पाएंगे ।

6 – Make Your Audience Laugh ( दर्शकों को हँसने का मौका दे )

मंच पे अपने और श्रोताओं के बीच तालमेल बनाए रखने के लिए उन्हें अपने ऊपर हँसने का मौका दे। लोग गंभीर बातों की तुलना में हँसी मज़ाक से जल्दी तालमेल बना लेते है। उनके सामने अपने जीवन की या कोई भी ऐसी घटना रखे जो उन्हें हँसा सके। ऐसा करने से लोग खुद को उस घटना से जोड़ लेते है और वक्ता को ध्यान से सुनते हैं। हँसी मज़ाक से आप भी प्रसन्न होंगे और आपको लगेगा की आपकी प्रस्तुति सबको अच्छी लग रही है जिससे आप अपने भाषण पे अच्छे से ध्यान दे पाएंगे।

7 – Involve Audience in Speech ( दर्शकों को भाषण के साथ जोड़े )

अपने दर्शकों को भाषण के साथ जोड़े जैसे की आप बीच बीच में सवाल जवाब करे अपने भाषण के संदेश दर्शकों से दोहरायें ऐसा करने से दर्शकों की रूचि भी बढ़ेगी और आपका Confidence (आत्मविश्वास) भी, अक्सर हमने नरेन्द्र मोदी जी को ऐसा करते देखा है और यही कारण है की लोग उन्हें दूर दूर से सुनने आते है। और आप भी अपने दर्शकों को इस तरह अपने भाषण में जोड़ेगें तो आप भी बहुत जल्द एक प्रख्यात वक्ता बन जायेंगे।

Public Speaking Skill एक बहुत ही महत्वपूर्ण Skill है अगर आप एक अच्छे Speaker बनते है तो इससे आपके Personality में बहुत ही Improvement (सुधार) होगा। हमें आशा है की यह 7 Tips आपका Confidence बढ़ाएगी और आप एक अच्छे प्रख्यात वक्ता बनेंगे। धन्यवाद. 🙂

—–

यह Speak in Public Without Fear Hindi Article हमें Abhinav जी ने भेजा है, हमारे साथ यह लेख share करने के लिए हम अभिनव जी का शुक्रिया करते हैं।
Abhinav is a Freelance Professional Writer and Passionate About Spreading Guidelines For Improving Personal and Professional Skills. His Articles are Very Much Motivative and You Can Learn a lot From His Articles.

अगर आप Abhinav जी से कोई Article लिखवाना चाहते है तो आप उन्हें इस Email id : abhinav.3192@gmail.com पर संपर्क कर सकते है।
We Wish Them a Bright Future.

प्रिय मित्रो आपको यह 7 – Easy Tips To Speak in Public Without Fear in Hindi कैसे लगे वो आप हमें Comment के माध्यम से जरुर जरुर बताइयेगा.
और अपने मित्रो के साथ Share करना ना भूले 🙂

You might also like…

Subscribe

About VIRAT CHAUDHARY

हेल्लो फ्रेंड्स,
मैं विराट आसान है का संस्थापक और मोटिवेशनल लेखक, ब्लॉगर और इंटरप्रेन्योर हूँ.
मैं यहाँ अपने लाइफ एक्सपीरियंस शेयर करता हूँ और बताता हूँ की कैसे हम अपनी लाइफ आसान और सक्सेसफुल बनाये, कैसे अपने मनचाहे लक्ष्य प्राप्त करे और कैसे एक विराट सफलता हासिल करे.
यहाँ मैं रेगुलर प्रेरणादायक, आत्मविश्लेषण और आत्मविकास के अत्यधिक प्रभावशाली लेख प्रस्तुत करता हूँ जिसे पढ़कर बेशक आप सब की लाइफ आसान और सफल होगी.
Love You All. :)

Comments

  1. sanjay baghel says

    January 24, 2018 at 5:18 pm

    sir men bhasan dena chahta mere pass manch par jane se pahale bhasan tayiyar hota jese hi munch pr bolne ki bari ati hai to hadabada jata hun our jo bhashan tayiyar hota hai use bhi bhul jata hun

    Reply
  2. Virender singh says

    August 12, 2017 at 2:45 pm

    सर आपका article बहुत अच्छा लगा॥THANK YOU

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      August 12, 2017 at 6:35 pm

      यह जानकार बहुत ख़ुशी हुई वीरेंदर जी. 🙂

      Reply
  3. रविशंकर दवे says

    May 15, 2017 at 7:00 pm

    सर में अच्छा वक्ता बनना चाहता हूं इसके अभ्यास हेतु राजस्थान में कोई सेंटर हो तो बतावे में राजनीतिक क्षेत्र हु बोलने जाते वक्त मेरे मंच फोबियो हो जाता है

    Reply
  4. shyamal says

    April 7, 2017 at 8:43 am

    Good suggetion

    Reply
  5. SOHIT KUMAR says

    April 6, 2017 at 1:13 pm

    Thank you ADITYA Ji

    Reply
  6. Subodh Juyal says

    March 7, 2017 at 11:39 am

    your blog is very good. so keep it up.

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      March 7, 2017 at 12:41 pm

      धन्यवाद सुबोध. 🙂

      Reply
  7. Dhakeshwar lihare says

    March 2, 2017 at 2:28 pm

    Thanks bahot achhi tip’s

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      March 4, 2017 at 2:35 pm

      सराहना के लिए धन्यवाद. 🙂

      Reply
  8. Pawan Chandelia says

    February 23, 2017 at 12:17 am

    Amazing collections of words n absolutely perfect message to make it easier to clear for everyone.
    Really Awesome tips for building confidence in our own speech.
    No doubt PRACTICE HAS POWER TO MAKE PERFECT IN ANY FIELD……
    Thanks a lot Mr. Abhinav……

    Reply
  9. Emrta ram mahiya says

    February 8, 2017 at 1:05 am

    Nice sir ji

    Reply
  10. अभितन पावरा says

    January 9, 2017 at 6:14 am

    आत्मविश्वास प्रधान करके हमेशा सकारात्मक positive बनानेवाली बाते आपने रखी है..आपकी सब बातो को ध्यान में रखकर प्रयास करनेवाला हर व्यक्ती practice से अच्छा और प्रख्यात वक्ता बन सकता है..धन्यवाद

    Reply
  11. saddamhusen mulla says

    December 29, 2016 at 12:37 am

    nice

    Reply
    • Heera lal paraste says

      December 31, 2016 at 5:36 pm

      वहुत ही अच्छीछी मंच संचालन की जानकारी प्रदान की।आपको ।धन्यवाद

      Reply
    • Heera lal paraste says

      December 31, 2016 at 5:36 pm

      वहुत ही अच्छीछी मंच संचालन की जानकारी प्रदान की।आपको ।धन्यवाद

      Reply
  12. महेंद्र सिंह says

    December 20, 2016 at 11:20 am

    मेने आप की टिप्स पड़ी और बहूत सुंदर लगी धन्यवाद आप का

    Reply
  13. Niranjan pal says

    October 7, 2016 at 2:32 am

    Thank you sir……aap ki kahi gai sari baaton par dhyan denge or wo zaroor kaam karega?

    Reply
  14. M.M. RANA says

    October 4, 2016 at 7:25 am

    This tips very good
    I am proud of you

    Reply
  15. sanjay kumar jatav says

    August 16, 2016 at 9:23 pm

    blog achcha h aur achcha laga ki aapka goal bhi ek achcha blogger banne ka hai. aise hi likhte raha karo jisse hum sab inspire hote rahe. best of luck. bhai.

    Reply
  16. Raghavndra Singh says

    June 16, 2016 at 8:42 pm

    Aapka Ye article mere self confidence ko increase karta hai.. ..mera aapse gujaris hai ki aap aisi hi inspiring line bheja kariye. …..Sukriya… …by. …Raghavendra Singh.. ..

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      July 4, 2016 at 5:41 pm

      Yah Jaankar Bahut Khusi Hui K Apko Hamara Article Bahot Pasand Aaya or Ap Ish Article Se Inspire Huwe Yah Bahut Hi Khusi ki Baat he Hamare Liye Hamara Yahi Maksad He Ki Hamare Article Logo ko Useful Ho Or Unhe Inspire Kare. 🙂
      Thanks Raghavendra Singh For Valuable Comment.
      Stay Connected… Stay Inspire…

      Reply
  17. manav sharma says

    April 25, 2016 at 11:44 pm

    aapka blog bhot motivational hai post kamaal ki hoti hai…..keep going on ….

    Reply
  18. Ajit Pandey says

    April 12, 2016 at 8:20 am

    aap ka blog bahut aacha hai, aur aap ka ye lekh “Speak on Stage” bahut aacha laga,

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      April 12, 2016 at 1:06 pm

      Ajit Ji Apko Hamara Blog Achha Laga Yah Sun kar Bahot Khusi Huyi. 🙂 🙂
      Or Yah Lekh Abhinav Ne Likha Hai So main Apka Compliment Un Tak Jarur Pahucha Duga Or Valuable Comment Karne K Liye Dhanyawad Ap Aise Hi Sath Banaye Rakhe. 🙂 🙂

      Reply
  19. Ram karan Lohar says

    March 17, 2016 at 10:21 am

    nice

    Reply
  20. nayichetana says

    November 7, 2015 at 11:59 pm

    virat ji aapka yah article bahut hi helpfull hai hamare liye…bahut kam hi log hote hai jo achchhi tarah manch par bol pate hai..thanx for sharing .

    Reply
  21. nayichetana says

    November 7, 2015 at 11:59 pm

    aapka yah article bahut hi helpfull hai hamare liye…bahut kam hi log hote hai jo achchhi tarah manch par bol pate hai..thanx for sharing .

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      November 9, 2015 at 12:20 pm

      Thanks Deepa Ji For Appreciate Our Work Stay Connected We Post More Useful Article Regularly. 🙂

      Reply
  22. dhaval shilva says

    November 6, 2015 at 5:34 pm

    Useful information in this article ?

    Reply
    • VIRAT CHAUDHARY says

      November 6, 2015 at 6:18 pm

      Thanks Dear 🙂

      Reply
      • shahu says

        September 9, 2016 at 7:05 am

        Hii virat sir.,

        This information is very useful to Students.

        Reply
        • VIRAT CHAUDHARY says

          September 9, 2016 at 2:16 pm

          Glad, You Found Useful. 🙂

          Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Search

Subscribe

Trending Post

Women’s Day History | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2018: सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ते कदम

study tips in hindi for students and exam

10 Study Tips in Hindi | पढाई में अव्वल कैसे बनें : पढ़ाई में सफलता के “10 रामबाण सूत्र”

Swami Vivekanada Biography in Hindi

Biography of Swami Vivekananda in Hindi | स्वामी विवेकानंद की प्रेरक जीवनी

inspiring story in hindi

Be Lion – Inspiring Story in Hindi | शेर बने – प्रेरणादायक कहानी हिंदी में

Kabirdas ke Dohe in Hindi

Sant Kabir ke Dohe in Hindi | संत कबीर दास के दोहे अर्थ सहित

tulsidas ke dohe in hindi

Tulsidas ke Dohe in Hindi | तुलसीदास के दोहे सार सहित

rahim ke dohe in hindi

Rahim ke Dohe in Hindi | रहीम के दोहे सार सहित

sufi rumi quotes in hindi

Sufi Rumi Quotes in Hindi with Images | सूफी रूमी के रहस्यमयी अनमोल विचार

jack ma success story in hindi

Jack Ma Success Story in Hindi | जैक मा – अलीबाबा संस्थापक की प्रेरणादायक कहानी

Categories

  • Aasaan Hai (83)
  • Hindi Stories (40)
  • Hindi Thoughts (15)
  • Inspiring People (15)
  • Moral stories (13)
  • Motivational Stories (22)
  • Quotes (19)
  • Self Development (18)
  • Success (16)

Copyright © 2021 · Sitemap · Privacy Policy · Design by TG